सिंगरौली नगर निगम ने जनगणना कार्य में प्रदेश में बनाई बड़ी उपलब्धि, अनुकेश तिवारी ने सबसे पहले पूरा किया मकान गणना कार्य

सिंगरौली: नगर पालिक निगम ने जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण और गणना कार्य में मध्यप्रदेश स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नगर निगम के प्रगणक अनुकेश तिवारी ने अपने निर्धारित क्षेत्र में सबसे पहले और गुणवत्तापूर्ण तरीके से मकान गणना कार्य पूरा कर प्रदेशभर में उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जोन क्रमांक-3 के HLB संख्या-28 में तैनात प्रगणक अनुकेश तिवारी ने 2 मई 2026 को ही अपना कार्य समय से पहले पूर्ण कर लिया। इस उपलब्धि को नगर निगम के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।इस कार्य में सुपरवाइजर पवन शाह और चार्ज अधिकारी एच.एम. श्रीवास्तव का मार्गदर्शन और प्रबंधन भी अहम रहा। अधिकारियों के अनुसार, नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर समन्वय के कारण यह कार्य समय से पहले और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सका।

नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती सविता प्रधान ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनुकेश तिवारी और पवन शाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में इस तरह की तत्परता अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह ने भी सभी प्रगणकों से अपील की है कि वे अनुकेश तिवारी के कार्यों से प्रेरणा लें और निर्धारित समय सीमा में कार्य को पूर्ण करें। नगर निगम ने इस सफलता को जनगणना कार्य में पारदर्शिता, दक्षता और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: जनगणना-2027 के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र, प्रगणकों को दी गई डिजिटल ऐप की जानकारी

  • singrauli-census-2027-house-listing-survey-first-completion-ankesh-tiwari-achievement-municipal-corporation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना