सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादें, त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के दिए निर्देश

सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने राजस्व विवाद, भूमि प्रकरणों और अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लिया और संबंधित क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक और निष्पक्ष ढंग से की जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकें।

एसपी अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना देरी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़े – लखनऊ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का हंगामा, 1912 कार्यालय का घेराव कर जांच की मांग

  • sonbhadra-sp-abhishek-verma-jansunwai-public-grievances-quick-disposal-instructions
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना