सोनभद्र में थाना समाधान दिवस आयोजित, जिलाधिकारी व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

सोनभद्र: जनपद सोनभद्र शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन पूरे जिले के समस्त थानों पर किया गया, जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। थाना रॉबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से जनसमस्याएं सुनीं।

इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और सभी मामलों में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल ने थाना घोरावल पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी भी अपने-अपने थानों पर मौजूद रहे और जनता की शिकायतों को सुना।

समाधान दिवस के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे लोगों को राहत मिली। अधिकारियों ने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे सभी प्रकरणों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों के माध्यम से किया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पूर्व से पुलिस विभाग के 10 और राजस्व विभाग के 78 प्रकरण लंबित थे। आज आयोजित समाधान दिवस में पुलिस विभाग से 16 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से 170 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 59 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। शेष मामलों पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

  • sonbhadra-thana-samadhan-divas-jansamasya-nistaran
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना