तनाव दूर करने का सबसे सशक्त माध्यम है खेल, रोज एक घंटा जरूर दें: एसपी मयूर खंडेलवाल

राजकुमार शर्मा: मध्य प्रदेश थांग ता एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय थांग-ता मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में जिले के युवा पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने और मानसिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि तनाव से मुक्ति का भी सशक्त जरिया है।

रोज एक घंटा खेल के लिए निकालें

एसपी मयूर खंडेलवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी कारण से तनाव में रहता है। ऐसे में तनाव से बाहर निकलने के लिए रोजाना कम से कम एक घंटा किसी भी खेल से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है।

उन्होंने थांग ता मार्शल आर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर के इस लोकप्रिय खेल के बारे में उन्होंने अपनी पढ़ाई की तैयारी के दौरान पढ़ा था। उस समय उनके मन में इच्छा थी कि कभी मणिपुर जाने का अवसर मिला तो इस खेल को करीब से देखने का मौका मिलेगा। लेकिन अपने ही जिले में इस खेल के इतने प्रतिभावान खिलाड़ियों को देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई।

विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक का स्वागत संगठन के महासचिव शिवेंद्र परमार एवं जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला ने किया। समापन अवसर पर एसपी खंडेलवाल ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उपविजेता खिलाड़ियों को आगे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

व्यक्तिगत इवेंट में विजेता रहे बालक बालिका खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में दतिया जिले की टीम ने प्रथम, भोपाल ने द्वितीय और छिंदवाड़ा जिले की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीनों टीमों को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई।

अंडर 18 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 18 बालक वर्ग के मुकाबलों में 44 किलोग्राम वर्ग में आदित्य (दतिया) ने प्रथम, दिनकल (छिंदवाड़ा) ने द्वितीय, जबकि आराध्य (सीहोर) और सारथी (छिंदवाड़ा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

48 किलोग्राम वर्ग में काव्यांश (छिंदवाड़ा) प्रथम, यासिर खान (भोपाल) द्वितीय और अर्पित विश्वकर्मा (छिंदवाड़ा) तृतीय रहे।

52 किलोग्राम वर्ग में अनिकेत (दतिया) ने प्रथम, अंश (भोपाल) ने द्वितीय तथा अभी दांगी (राजगढ़) और वेद (सीहोर) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

56 किलोग्राम वर्ग में अंश (दतिया) प्रथम, सार्थक (भोपाल) द्वितीय तथा निवेश (विदिशा) और पुनीत (शाजापुर) तृतीय रहे। वहीं 60 किलोग्राम वर्ग में प्रभास (भोपाल) प्रथम, राज (विदिशा) द्वितीय और किशन (रीवा) तृतीय स्थान पर रहे। 80 किलोग्राम वर्ग में आदित्य शुक्ला (छिंदवाड़ा) ने प्रथम और गर्व (भोपाल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

बालिका वर्ग के 44 किलोग्राम वर्ग में सारा (दतिया) ने प्रथम, जाह्नवी (मंडला) ने द्वितीय तथा आसना (छिंदवाड़ा) और संध्या (देवास) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

48 किलोग्राम वर्ग में रुचि (दतिया) प्रथम, संस्कृति (मंडला) द्वितीय और दिव्यंका (भोपाल) तृतीय रहीं। 52 किलोग्राम वर्ग में पहल परमार ने प्रथम, सजल (मंडला) ने द्वितीय तथा आलिया (भोपाल) और कनक (सीहोर) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी तरह 55 किलोग्राम वर्ग में मीनू (दतिया) ने प्रथम, भूमि (मंडला) ने द्वितीय और नम्रता (भोपाल) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े: सागर में खाद्य विभाग का छापा, 126 लीटर संदिग्ध घी जब्त

 
  • sports-powerful-medium-to-relieve-stress-says-sp-mayur-khandelwal
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चाथीवू के पास तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त; तटीय इलाकों में गुस्सा

श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चाथीवू के पास तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त; तटीय इलाकों में गुस्सा

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा