ग्वालियर: टेकनपुर की अश्रु गैस इकाई ने पूरे किए 50 साल, ‘आत्मनिर्भर भारत’ का बना मजबूत प्रतीक

ग्वालियर| स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर की अश्रु गैस इकाई ने मंगलवार को अपना 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। देश की यह एकमात्र इकाई है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अप्राणघातक दंगारोधी हथियारों और उपकरणों का निर्माण करती है।

कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल अकादमी के अतिरिक्त महानिदेशक एवं निदेशक आनंद प्रताप सिंह सहित पूर्व अधिकारी, जवान और उनके परिवार मौजूद रहे। इस दौरान इकाई द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों और उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। जानकारी के अनुसार अश्रु गैस इकाई की स्थापना 12 मई 1976 को की गई थी। इससे पहले ऐसे उपकरण विदेशों से आयात किए जाते थे, जिससे विदेशी मुद्रा खर्च होती थी। इकाई की स्थापना के बाद भारत दंगारोधी अप्राणघातक हथियारों के निर्माण में आत्मनिर्भर बना है।

स्थापना दिवस समारोह में डाक विभाग के विशेष ‘फर्स्ट डे कवर’ का भी अनावरण किया गया। साथ ही इकाई में सेवाएं दे चुके पूर्व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक और ड्रोन आधारित भविष्य की योजनाओं का भी प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में ड्रोन तकनीक सुरक्षा और दंगारोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अश्रु गैस इकाई के कार्यवाहक महाप्रबंधक चरत सिंह तोमर ने कहा कि इकाई लगातार आधुनिक तकनीक और स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देते हुए देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट: भरत रावत

यह भी पढ़े: मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी हुए भावुक, बोले- सेवा ही मेरा संकल्प

  • Tekanpur-tear-gas-unit-completes-50 years-becomes-a-strong-symbol-of-Atmanirbhar-Bharat
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना