त्यौंथर में भूतपूर्व सैनिक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन, मासिक जनसुनवाई की मांग

रीवा: त्यौंथर तहसील स्थित नवीन तहसील भवन परिसर में सोमवार को भूतपूर्व सैनिक योगेश तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई।

धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि क्षेत्र में राजस्व, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है और समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने रीवा कलेक्टर से मांग की कि त्यौंथर तहसील में प्रत्येक माह कम से कम एक बार कैंप लगाकर जनसुनवाई की जाए, ताकि आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए रीवा मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उनका निराकरण मौके पर ही हो सके।

भूतपूर्व सैनिक योगेश तिवारी ने कहा कि प्रशासन को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और समय पर समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा। धरने के दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

ये भी पढ़े –  विंध्य: मोटे अनाज संरक्षण अभियान को नई मजबूती, त्योंथर में किसान प्रशिक्षण सम्मेलन में देशी बीज और जैव विविधता पर हुआ मंथन

  • teonthar-tehsil-dharna-pradarshan-yogesh-tiwari-demand-monthly-jan-sunwai-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना