टीकमगढ़ के नौरपारा गांव में बड़ी चोरी, पांच ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

टीकमगढ़।धर्मेंद्र सिंह लोधी| जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौरपारा में गुरुवार देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक मकान के पांच ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांच ताले तोड़कर घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोरों ने टीकाराम यादव के मकान को निशाना बनाया। परिजनों का दावा है कि वारदात रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। उनके अनुसार, चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी सहित करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही खरगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य थानों की पुलिस टीमों को भी बुलाया गया। एसडीओपी राहुल कटरे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की तैयारी

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को दो-तीन संदिग्ध व्यक्ति गांव में आए थे, जो पुराने जेवरात चमकाने की बात कर रहे थे। पुलिस इस जानकारी को भी जांच का हिस्सा बनाकर विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

 
  • tikamgarh-khargapur-naurpara-house-theft-five-locks-broken-police-investigation
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट, नई SIT गठित

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि