खरगापुर में चोरों का आतंक: पांच ताले तोड़कर घर से 20 लाख की चोरी, डॉग स्क्वॉड ने शुरू की जांच

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: खरगापुर थाना क्षेत्र के नौरपारा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मकान के पांच ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

घर के अलग अलग हिस्सों में लगे पांच ताले तोड़े

जानकारी के मुताबिक, चोरी की यह वारदात टीकाराम यादव के घर में देर रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच हुई। चोरों ने घर के अलग अलग हिस्सों में लगे पांच ताले तोड़े और अंदर रखे जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जांच के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश

घटना की जानकारी मिलने के बाद खरगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के अन्य थानों से भी पुलिस टीमों को मौके पर बुलाया गया। एसडीओपी राहुल कटरे ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जांच के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़े: http://दतिया उपचुनाव में किन्नर अखाड़े की एंट्री, महामंडलेश्वर संजना सिंह ने ठोका चुनावी दावा

डॉग स्क्वॉड ने भी जुटाए सुराग

चोरी की वारदात के बाद साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को दो-तीन संदिग्ध लोग गांव में आए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुराने जेवरात चमकाने की बात कही थी। अब पुलिस इस जानकारी को भी जांच से जोड़कर देख रही है।

मामले की जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी की वास्तविक रकम और सामान का सही आकलन परिजनों की ओर से दी गई जानकारी और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

  • tikamgarh-khargapur-naurpara-village-theft-15-to-20-lakh-jewellery-cash-stolen
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना