टीकमगढ़: महेंद्र सागर तालाब में मिला लापता वृद्ध का शव, कपड़े और चप्पलों से हुई पहचान

टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: शहर के महेंद्र सागर तालाब में शनिवार को एक लापता वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ

मृतक की पहचान बानपुर दरवाजा निवासी रूपनारायण सेन 76 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वृद्ध घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वापस नहीं लौटे। मृतक के बेटे हरीश सेन ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।

वृद्ध का शव बरामद

परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान महेंद्र सागर तालाब के किनारे मंदिर के पास उनके कपड़े और चप्पलें मिलीं। इसके बाद तालाब में तलाश की गई, जहां वृद्ध का शव बरामद हुआ। कपड़ों और चप्पलों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान रूपनारायण सेन के रूप में की।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास, OBC महासभा के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

कार्रवाई शुरू

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर के बाद महेंद्र सागर तालाब क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

  • tikamgarh-mahendra-sagar-talab-missing-elderly-man-dead-body-found
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना