मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास, OBC महासभा के कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

टीकमगढ़।मनीष कुमार चौबे| मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ दौरे के दौरान ओबीसी महासभा जिला इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और कई लोगों को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया।

विभिन्न मांगों को लेकर जताया विरोध

ओबीसी महासभा का कहना है कि वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराना चाहती थी। संगठन की प्रमुख मांगों में पिछड़ा वर्ग के 13% आरक्षण होल्ड को समाप्त करना, यूजीसी कानून लागू करना, टीकमगढ़ जिले में बड़ा उद्योग स्थापित करना, बड़ागांव धसान में महाविद्यालय खोलना तथा जिले की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार शामिल हैं।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकते हुए हिरासत में लिया। बाद में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

ये लोग हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए लोगों में सीताराम राजपूत, सीबी कुशवाहा, रविन्द्र सिंह लोधी, अखलेश यादव, रवि विश्वकर्मा, चक्रेश लोधी, नीलेश यादव और हृदेश कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

नोट: यह समाचार ओबीसी महासभा द्वारा किए गए प्रदर्शन और उनके दावों पर आधारित है। पुलिस एवं प्रशासन का विस्तृत पक्ष सामने आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में विशेष वाहन चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर

 

 

  • tikamgarh-obc-mahasabha-black-flags-cm-visit-workers-arrested
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना