टीकमगढ़ में पुल निर्माण बना किसानों की मुसीबत, नाला बंद होने से 20 एकड़ फसल जलमग्न; जनसुनवाई में मुआवजे की मांग

टीकमगढ़/ ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: जिले की मोहनगढ़ तहसील के ग्राम शिवराजपुर में हरपुरा तालाब जोड़ो नहर योजना के तहत निर्माणाधीन पुल किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान नाले को बंद कर दिया गया, लेकिन बाद में उसे दोबारा नहीं खोला गया। इसके चलते बारिश का पानी खेतों में भर गया और करीब 20 एकड़ में खड़ी फसल जलभराव की चपेट में आकर बर्बाद हो गई।

प्रभावित किसान नाथूराम यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि नाला बंद होने से पानी की निकासी पूरी तरह रुक गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में जलभराव बढ़ता जा रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बची हुई फसल भी नष्ट हो सकती है।

मंगलवार को प्रभावित किसान जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। किसानों ने बंद नाले को तत्काल खोलने, खेतों से पानी की निकासी सुनिश्चित करने तथा फसल क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा किसानों ने निर्माण कार्य में ठेकेदार की कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ के सौतेला मोहल्ला में सड़क और पुलिया का इंतजार, बारिश में जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण

  • tikamgarh-shivrajpur-bridge-construction-waterlogging-20-acre-crop-loss-farmers-demand-compensation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना