
टीकमगढ़। धर्मेंद्र सिंह लोधी| पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
देरी चौकी पुलिस ने की सघन वाहन जांच
इसी क्रम में थाना खरगापुर अंतर्गत देरी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों के पालन की भी पड़ताल की गई।
संदिग्ध गतिविधियों पर रखी विशेष नजर
अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
नागरिकों से सहयोग की अपील
टीकमगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि आमजन के सहयोग से ही सुरक्षित यातायात और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
यह भी पढ़े: टीकमगढ़: जतारा रजिस्ट्री कार्यालय पर रिश्वत मांगने के आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की जांच की मांग
- tikamgarh-vehicle-checking-drive-deri-police-tightens-security-monitoring








