उज्जैन में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई, 6 मकान ध्वस्त

उज्जैन/ब्रांडवाणी समाचार: बाबा महकाल की नगरी उज्जैन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई उन्हेल चौराहा क्षेत्र में की गई जहां बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा था। उज्जैन नगर निगम के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण की कार्रवाई पर मौके पर मौजूद रही। उज्जैन में सिहंस्थ को ध्यान में रखते हुए अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। नगर निगम की ओर से पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया था, जिसके बाद आज यह कार्रवाई अमल में लाई गई ।

नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के अनुसार, इस क्षेत्र में करीब 20 अवैध मकान प्रशासन ने चिन्हित किए थे, जिनमें से आज 6 मकानों को हटाया जा रहा है। यह सभी निर्माण निर्माणाधीन घरेलू ढांचे थे, जिनमें अभी कोई रहवासी नहीं रह रहा था। करीब 6 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बने इस अवैध स्ट्रक्चर को हटाने की कार्रवाई प्रशासन तेज की जा रही है। अब तक कुछ ढांचे हटाए जा चुके हैं और कार्रवाई अगले कुछ घंटों तक जारी रहने की संभावना है।

इस अवैध अतिक्रमण की करवाई के मौके पर भरी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं उज्जैन नगर निगम की जेसीबी और रिमूवल गैंग कार्रवाई में जुटी हुई है। उज्जैन नगर प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम आयुक्त के निर्देश पर सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:लेंसकार्ट शोरूम के बाहर विरोध प्रदर्शन, तिलक-बिंदी विवाद पर हंगामा

  • ujjain-encroachment-bulldozer-action
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर बंटी राय, किसी ने कहा मनोरंजक तो किसी ने बताया फीकी कॉमेडी

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क़…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे