
उज्जैन/भोपाल: उज्जैन में दो माह से चल रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का बुधवार को समापन हुआ, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहभागिता की। सीएम ने बताया कि इस शिविर के दौरान जिले के 104 से अधिक स्थानों पर विशेष हृदय जांच शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 26,000 से अधिक लोगों की जाँच की गई।साथ ही 48 गंभीर मरीजों की सफल बाईपास सर्जरी की गई। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले समर्पित आशा कार्यकर्ताओं को 2-2 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन का यह स्वास्थ्य मॉडल पहले पूरे संभाग और उसके बाद प्रदेश में लागू किया जाएगा, जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित हो सकें।
ये भी पढ़े – भोपाल: सीएम निवास में हुआ दिल छू लेने वाला कार्यक्रम, बच्चों संग सीएम मोहन यादव का संवाद
- ujjain-heart-health-camp-samapan-cm-mohan-yadav








