उमरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, सांसद गणेश सिंह बोले- मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना साकार

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत उमरिया जिले के बांधवगढ़ स्थित नेचर हेरिटेज रिसॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया गया। समापन सत्र में सतना सांसद गणेश सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, विधायक और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद गणेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश ने आतंकवाद, नक्सलवाद और घुसपैठ जैसी चुनौतियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया है। उन्होंने दावा किया कि आधुनिक सैन्य साजो-सामान और नीतियों के चलते भारत की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है।

संभाल संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे और वरिष्ठ नेता मिथिलेश पयासी ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता और प्रशिक्षण पर निर्भर करती है। वहीं विधायक मीना सिंह ने भाजपा की विचारधारा को अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर आधारित बताते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विधायक शिवनारायण सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। समापन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक छतवानी ने किया, जबकि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – उमरिया/चंदवार में बड़ा खुलासा: खाली खेतों में भी कागजों पर दिखी चना-मसूर की फसल, पटवारी पर गंभीर आरोप

 

  • umaria-bjp-training-camp-ganesh-singh-developed-india-statement
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना