उमरिया: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, घंघरी में शासकीय भूमि से JCB मशीन जब्त

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट:  जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय और जिला खनिज अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए घंघरी गांव में अवैध खनन को पकड़ा।

ब्रांणवाणी न्यूज को जानकारी के अनुसार, शासकीय भूमि पर अवैध रूप से खनिज उत्खनन किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। जब्त की गई मशीन को उमरिया स्थित सिविल लाइन पुलिस चौकी में सुरक्षित अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।

सहायक खनिज अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्रवाई संयुक्त कलेक्टर श्रीमती रीता डेहरिया, तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप कुमार सोनी और हल्का पटवारी की मौजूदगी में की गई। मौके से ही संबंधित प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जब्त जेसीबी मशीन के खिलाफ मध्यप्रदेश खान एवं खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – उमरिया: चंदिया के आशीष शुक्ला ने इंग्लैंड में काउंसलर पद पर जीत दर्ज कर बढ़ाया भारत का मान

  • umaria-ghaghri-illegal-mining-jcb-seized-government-land-action-mineral-department
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना