उमरिया: गरीबों के राशन में बड़ा घोटाला; प्रबंधक गिरफ्तार

उमरिया: पाली जनपद के कुशमहा खुर्द में गरीबों के राशन में बड़ा घोटाला सामने आया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान के प्रबंधक गुलाब चंद नापित पर आरोप है कि उन्होंने हितग्राहियों के अंगूठे लगवाकर करीब 24 लाख रुपये मूल्य का अनाज गबन कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रबंधक ने राशन लेने आए गरीब हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर रिकॉर्ड में वितरण दिखा दिया, लेकिन वास्तविकता में उन्हें अनाज नहीं दिया गया। यह खेल कई महीनों तक चलता रहा, जिससे सैकड़ों जरूरतमंद परिवार अपने हक के खाद्यान्न से वंचित रह गए।

जांच में मामला उजगार

जब ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत की, तब मामला उजागर हुआ। खाद्य विभाग ने तत्काल जांच शुरू की और प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। विभाग की शिकायत पर पाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस घोटाले ने उनकी जिंदगी पर गंभीर प्रभाव डाला है। कई परिवारों को महीनों तक अनाज नहीं मिला, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गरीबों को उनका हक दिलाया जाएगा।

ये भी पढ़े – बुहरानपुर: महापौर माधुरी पटेल की अध्यक्षता में नगर निगम की समीक्षा बैठक संपन्न

  • umaria-manager-arrested-for-ration-scam
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा का अद्भुत आयोजन

    छतरपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़: रामनवमी पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू; जुलूस मार्गों पर वाहन प्रतिबंध

    टीकमगढ़: रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस और शोभायात्राओं के दौरान आमजन…

    आगे पढ़ें

    One thought on “उमरिया: गरीबों के राशन में बड़ा घोटाला; प्रबंधक गिरफ्तार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर