लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, तीन राज्यों में जीत पर जमकर जश्न

लखीमपुर खीरी, रिपोर्ट : विकास गुप्ता: पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। भाजपा जिला कार्यालय और श्रीराम चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने इस जीत को जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ पार्टी के सुशासन की विजय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी को यह सफलता मिली है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी के कथित भ्रष्टाचार, अराजकता और गुंडागर्दी से परेशान थी, जिसका परिणाम भाजपा की जीत के रूप में सामने आया है।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर, मिठाई बांटकर और भांगड़ा की धुन पर जमकर जश्न मनाया। संसदीय कार्यालय लखीमपुर में भी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर आतिशबाजी की और राहगीरों एवं दुकानदारों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

कार्यकर्ताओं ने इस प्रचंड जीत को प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन का प्रतीक बताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डॉ. अभिमन्यु मिश्रा, संजय मिश्रा (जिला उपाध्यक्ष), आशुतोष वर्मा (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), अरविंद सिंह ‘संजय’ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – लखीमपुर खीरी में विज्ञान बस का सफल समापन, छात्रों ने प्रयोगों के जरिए विज्ञान को करीब से समझा; डीएम ने नवाचार के लिए किया प्रेरित

  • up-lakhimpur-kheri-bjp-victory-celebration-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना