यूपी में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम पर मंथन, सीएम योगी ने बुलाई हाई लेवल बैठक

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संभावित परिस्थितियों को देखते हुए डिजिटल शिक्षा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने पर मंथन किया गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल शिक्षा और वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को बढ़ावा देने की अपील के बाद राज्य सरकार नई व्यवस्थाओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। बैठक में प्रदेश में ऑनलाइन पढ़ाई को प्रभावी तरीके से लागू करने, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता, विभागीय समन्वय और प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को संभावित व्यवस्था के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

सरकार का फोकस शिक्षा और प्रशासनिक कार्यों को बाधित हुए बिना डिजिटल माध्यमों से सुचारू रूप से संचालित करने पर है।

ये भी पढ़े – अयोध्या सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

  • up-online-classes-work-from-home-cm-yogi-high-level-meeting-lucknow
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना