योगी सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योगों से जोड़कर युवाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर, हर छात्र के लिए दो इंडस्ट्रियल विजिट अनिवार्य करने की तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार तकनीकी शिक्षा को उद्योगों और रोजगार से सीधे जोड़कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। राज्य का लक्ष्य वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था हासिल करने के साथ-साथ छात्रों को व्यावहारिक और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में तकनीकी संस्थानों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। इसके तहत इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक छात्रों के लिए कम से कम दो इंडस्ट्रियल विजिट अनिवार्य करने की तैयारी की जा रही है। सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को एक्सप्रेसवे, डैम और निर्माण स्थलों का अनुभव मिलेगा, जबकि मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल छात्रों को ईवी और औद्योगिक इकाइयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये भी पढ़े – योगी सरकार में संस्कार और आधुनिक शिक्षा के केंद्र बने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, नई शिक्षा नीति से हो रहा सर्वांगीण विकास

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, डेटा सेंटर और ईवी सेक्टर को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रमों को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार अपडेट किया जा रहा है। सरकार एआई आधारित शिक्षा और डिजिटल लर्निंग पर भी विशेष ध्यान दे रही है। विभिन्न संस्थानों के सहयोग से नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कोर्स तैयार किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप दक्ष बनाया जा सके।

इसके अलावा प्लेसमेंट पोर्टल के माध्यम से हजारों छात्रों को रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया तेज की गई है। नौकरी पोर्टल के साथ मिलकर विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, जिससे युवाओं को निजी और वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकें। अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी पहल का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उसे सीधे रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना है, ताकि प्रदेश के युवा कौशल और तकनीक के दम पर आत्मनिर्भर बन सकें।

ये भी पढ़े – यूपी में 7,500 गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर सेंटर, गोसंरक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया मॉडल

  • up-technical-education-industry-link-ai-placement-youth-self-reliant-yogi-government
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना