पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव: हवाई हमले और कूटनीतिक प्रयास

ब्रांडवाणी डेस्क: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने ईरानी नौसैनिक जहाजों पर किए गए हवाई हमलों का वीडियो जारी किया है। सेना का कहना है कि ईरान के जहाज लंबे समय से क्षेत्रीय समुद्री मार्गों और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों के लिए खतरा बने हुए थे, इसलिए यह कार्रवाई की गई। इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड जॉन ट्रम्प ने सैन्य कार्रवाई पर लगी रोक को 10 दिन और बढ़ाते हुए 6 अप्रैल तक कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत सकारात्मक दिशा में है और कूटनीतिक समाधान की कोशिश जारी है।

IRGC ने किया अमेरिकी ट्रैको पर हमला 

वहीं ईरान ने दावा किया है कि दुबई में अमेरिकी सेना के दो ठिकानों पर किए गए हमलों में अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ईरान के सैन्य अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों ठिकानों पर करीब 500 अमेरिकी सैनिक मौजूद थे। हमले के बाद कई घंटों तक आपातकालीन सेवाएं घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रहीं।

रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सैन्य इकाई IRGC ने इन ठिकानों को ट्रैक कर मिसाइल और ड्रोन से समन्वित हमला किया। ईरान का कहना है कि अगर उसके बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया तो वह निर्णायक जवाब देगा। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने खाड़ी देशों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहते हैं तो अपने क्षेत्रों का इस्तेमाल अमेरिका या इजरायल के हमलों के लिए न होने दें।

ये भी पढ़े – हूथी विद्रोहियों का इज़राइल पर मिसाइल हमला: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पहली बार हमले की पुष्टि

  • us-iran-tensions-air-strikes-diplomatic-efforts
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में छाया बागपत का घेवर, विदेशी मेहमानों को भा रही शामली की पलंग तोड़ बर्फी

    ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो…

    SR-71 जैसा नया विमान: NASA ने दिखाई रहस्यमयी तस्वीर

    NASA ने हाई-स्पीड और हाई-एल्टीट्यूड उड़ानों को लेकर बड़ा…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला