
देहरादून: उत्तराखंड निवेश और आधारभूत संरचना विकास बोर्ड (UIIDB) की बैठक में राज्य की प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने इन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हरिद्वार गंगा कॉरिडोर से जुड़े सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए और धार्मिक स्थलों की मूल संरचना और आस्था से जुड़े स्थानों की पहचान को सुरक्षित रखा जाए।
ये भी पढ़े – देहरादून: मुख्यमंत्री धामी का संदेश – अनुशासन और सेवा से बनाएं उत्तराखंड को सुरक्षित
साथ ही शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर परियोजना के संबंध में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने और क्षेत्र की भूस्खलन संवेदनशीलता का अध्ययन कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश भी दिए गए। इस परियोजना का उद्देश्य नदी तट के आसपास पर्यटन, बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है।
बैठक में आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए गंगोत्री से हरिद्वार तक गंगा नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा हरिद्वार और ऋषिकेश में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – देहरादून में ‘जुगमंदर हॉल’ का भव्य उद्घाटन: मुख्यमंत्री धामी ने की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत
- uttarakhand-uiidb-infrastructure-projects-boost










