विंध्य चेंबर ने मुख्यमंत्री के सामने रखीं व्यापारियों की 4 बड़ी मांगें, 61वें अधिवेशन में दिया मुख्य अतिथि बनने का न्योता

सतना: विंध्य क्षेत्र के व्यापारिक विकास और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, सतना ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सतना प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात कर चार प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार मेला भूमि आवंटन, व्यापार संवर्धन बोर्ड में प्रतिनिधित्व, शहर की यातायात व्यवस्था और आगामी अधिवेशन में आमंत्रण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने बताया कि विंध्य चेंबर द्वारा हर दूसरे वर्ष आयोजित होने वाला “विंध्य व्यापार मेला” क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का बड़ा मंच बन चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि पिछले व्यापार मेले के दौरान सतना में 8 एकड़ शासकीय भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। प्रतिनिधिमंडल ने इस घोषणा को शीघ्र अमल में लाने की मांग करते हुए कहा कि इससे MSME, हस्तशिल्प और कृषि आधारित उद्योगों को स्थायी प्लेटफॉर्म मिलेगा और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा गठित राज्य स्तरीय व्यापार संवर्धन बोर्ड के लिए आभार व्यक्त करते हुए मांग की कि जिला स्तर पर बनने वाली समितियों में विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज को अनिवार्य प्रतिनिधित्व दिया जाए। चेंबर पदाधिकारियों का कहना था कि व्यापारियों की सीधी भागीदारी से नीतियों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचेगा और व्यापारिक समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।

बैठक में सतना शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। चेंबर ने कहा कि शहर के मुख्य बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में अव्यवस्थित पार्किंग, जाम और सड़क अतिक्रमण के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की कि शहर की सड़क व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

इसके अलावा विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के 61वें द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। यह अधिवेशन जून माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित प्रस्तावित है, जिसकी थीम “स्थानीय व्यापार से वैश्विक बाजार तक” रखी गई है। चेंबर मंत्री हरिओम गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया और संबंधित विषयों पर कलेक्टर सतीश कुमार एस को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मंत्री हरिओम गुप्ता सहित कई कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – सतना:झूलेलाल बेड़ा पार के जयकारों से गूंजी सिंधी कॉलोनी, आज होगा कथा समापन

  • vindhya-chamber-satna-demands-to-cm-mohan-yadav-trade-fair-land-allocation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना