पानी के लिए टंकी पर चढ़ीं महिलाएं, थर गांव में अनोखा प्रदर्शन; प्रशासन मौके पर

पलेरा (टीकमगढ़)। दित्यपाल राजपूत| टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद के ग्राम थर में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से भूखी-प्यासी महिलाएं गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गईं और नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

लाखों की टंकी बनी शोपीस, पानी को तरसे ग्रामीण

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गांव में लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी वर्षों से उपयोग में नहीं है। इसके कारण ग्रामीणों को नियमित पेयजल नहीं मिल रहा और रोजाना पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।

मांग पूरी होने तक टंकी से नहीं उतरने की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने कहा कि जब तक गांव में नियमित पेयजल व्यवस्था शुरू नहीं होती और उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगी।

प्रशासन और पुलिस मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और प्रशासन तथा ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रही थी।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

 

  • women-climb-water-tank-protest-over-drinking-water-crisis-thar-village
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना