गुना में डायल-112 के जवान बने फरिश्ता, सड़क हादसे में घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: कैंट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला के लिए डायल-112 के जवान देवदूत साबित हुए। बस की टक्कर से घायल महिला को पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें तत्काल उपचार मिल सका। समय पर मिली चिकित्सकीय सहायता से महिला की जान बचाने में मदद मिली।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को कैंट थाना क्षेत्र में एक बस की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को मिली। सूचना प्राप्त होते ही कंट्रोल रूम ने क्षेत्र में तैनात डायल-112 की एफआरवी-04 टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़े – गुना: 181 हेल्पलाइन पर शिकायतों के फर्जी निराकरण का आरोप

मौके पर पहुंचे डायल-112 के आरक्षक महेन्द्र रघुवंशी एवं पायलट विशाल सिंह सेंगर ने देखा कि महिला सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। दोनों जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को सुरक्षित एफआरवी वाहन में बैठाया और बिना देरी किए जिला अस्पताल, गुना पहुंचाकर भर्ती कराया। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस जवानों ने उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दी, जिससे वे समय पर अस्पताल पहुंच सके। डॉक्टरों ने महिला का तत्काल उपचार शुरू किया।

डायल-112 टीम की इस संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो घायल महिला की स्थिति और गंभीर हो सकती थी। गुना पुलिस ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112 सेवा आम नागरिकों की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहती है और भविष्य में भी इसी तरह त्वरित राहत एवं सहायता प्रदान करती रहेगी।

ये भी पढ़े – गुना में जिला वुशु स्पोर्ट्स संघ का चयन ट्रायल संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का हुआ चयन

  • गुना में डायल-112 के जवान बने फरिश्ता, सड़क हादसे में घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना