खंडवा में मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक: बाल संरक्षण योजनाओं की प्रगति पर जोर

खंडवा: कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें बाल संरक्षण से जुड़े कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना और पीएम केयर योजना के तहत पात्र बच्चों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने बाल कल्याण समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों के मामलों में त्वरित कार्यवाही और पुनर्वास प्रयासों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र बच्चों तक पहुंचे और विभागों के बीच समन्वय मजबूत किया जाए।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में यह भी निर्देश दिए गए कि कोई भी जरूरतमंद बच्चा शासन की योजनाओं से वंचित न रहे और सभी मामलों में संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़े – खंडवा: शहीद दिवस पर खटीक सोनकर समाज ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

  • khandwa-mission-vatsalya-review-child-protection-progress
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    One thought on “खंडवा में मिशन वात्सल्य की समीक्षा बैठक: बाल संरक्षण योजनाओं की प्रगति पर जोर

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चाथीवू के पास तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त; तटीय इलाकों में गुस्सा

    श्रीलंकाई नौसेना ने कच्चाथीवू के पास तमिलनाडु के 10 मछुआरों को किया गिरफ्तार, ट्रॉलर भी जब्त; तटीय इलाकों में गुस्सा

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा