नौरोजाबाद में रेलवे ट्रांसफार्मर में भीषण आग, इलाके में मची हड़कंप

उमरिया: जिले से बड़ी खबर सामने आई है.  शहडोल-कटनी रेलवे लाइन पर स्थित नौरोजाबाद के पास पठारी रेलवे फाटक के नजदीक रेलवे के 220 केवी पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में ट्रांसफार्मर पूरी तरह उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

गर्मी के ट्रांसफार्मर में कारण आग 

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी को माना जा रहा है, जिससे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आई और आग भड़क उठी। इस घटना में ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि अभी तक नुकसान का पूरा आंकलन नहीं किया जा सका है। आग की लपटें ऊंची उठ रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित दूरी पर हटाया और क्षेत्र को खाली कराया।

रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। अधिकारियों को घटना की विस्तृत जानकारी दे दी गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे संचालन पर इस घटना के प्रभाव का भी आकलन किया जा रहा है।

फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन पूरे स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नुकसान के आंकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – उमरिया: गरीबों के राशन में बड़ा घोटाला; प्रबंधक गिरफ्तार

  • naurozabad-railway-transformer-fire
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा