बड़वानी: स्मार्ट मीटर बंद होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश, व्यापार प्रभावित

बड़वानी:  जिला मुख्यालय में गुरूवार को कई उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर अचानक बंद हो गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मीटरों में डिस्कनेक्ट प्राब्लम आने के बाद उपभोक्ता बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंचे। जब उन्होंने 1912 पर संपर्क किया, तो उन्हें बिल जमा न होने की सूचना दी गई, जिस पर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई।

बत्ती गुल मीटर चालू – 

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिल जमा करने के बावजूद मीटर का इंदौर से बंद होना अनुचित है। इस घटना से घरों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और कई दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हुआ। हालांकि, कार्यालय के कर्मचारियों ने इसे सर्वर की समस्या बताया।

  • मो. सोएब शेख ने बताया कि उन्होंने बकाया बिल 976 रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया था, फिर भी मीटर डिस्कनेक्ट हो गया। शिकायत करने पर भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला और स्थानीय कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं थे।
  • लक्ष्मण बामनिया ने बताया कि चार माह से मीटर अचानक बंद होने की समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने 17 मार्च को ही बिल पेनलटी के साथ जमा कर दिया था, लेकिन फिर भी बिजली बंद हो गई।

कंपनी के अधिकारी जेआर गंगराडे ने बताया कि सर्वर में समस्या आई होगी और अब व्यवस्था सुचारु है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ये भी पढ़े – बड़वानी में बिजली फॉल्ट से जल संकट, टैंकरों के भरोसे शहर!

  • barwani-smart-meter-shutdown-consumer-discontent-business-impact
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर: लग्जरी गाड़ियों से गांव-गांव पहुंच रही शराब, आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    छतरपुर/अमित अवस्थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे