मध्यप्रदेश की युवा महिला आईएएस अधिकारी का नया अवतार: प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय

ब्रांडवाणी डेस्क: मध्यप्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक युवा महिला आईएएस अधिकारी का बदला हुआ अंदाज़ चर्चा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यह अधिकारी, जो अब तक अपनी शांत कार्यशैली, मितभाषी स्वभाव और लो-प्रोफाइल रहने के लिए जानी जाती थीं, उनके इस अचानक आए “तेज-तर्रार अवतार” ने सबको चौंका दिया है.

सोशल मीडिया पर सख्त छवि का प्रदर्शन

मैडम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किए गए हालिया वीडियो में वे अधीनस्थ कर्मचारियों की लापरवाही पर जमकर फटकार लगाती नजर आती हैं. दिलचस्प बात यह है कि ये वीडियो किसी सार्वजनिक निरीक्षण के नहीं, बल्कि उनके निजी चैंबर के हैं. वीडियोग्राफी की इस कार्यप्रणाली में केवल तीन लोग शामिल होते हैं: स्वयं मैडम, संबंधित अधिकारी और एक समर्पित वीडियोग्राफर.

ये भी पढ़े – ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का केंद्र; ‘बड़े साहब’ का बदला व्यवहार

छवि निर्माण या बड़ी जिम्मेदारी की तैयारी?

प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह महज इत्तेफाक नहीं हो सकता। इसे “एक्टिव इमेज बिल्डिंग” की सुविचारित रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। चर्चाएं हैं कि मैडम को जल्द ही किसी बड़े और चुनौतीपूर्ण जिले की कमान सौंपी जा सकती है। ऐसा प्रतीत होता है कि ज़मीनी मोर्चे पर उतरने से पहले एक सख्त प्रशासक की छवि सोशल मीडिया के जरिए स्थापित करने की तैयारी चल रही है।

क्या ज़मीनी स्तर पर होगा असर?

अब देखना यह होगा कि चैंबर के भीतर की यह ‘सख्ती’ ज़मीनी स्तर पर जनता की समस्याओं के समाधान में कितनी कारगर साबित होती है।

ये भी पढ़े – भोपाल मंत्रालय की गलियों में ‘गोपनीय पत्र’ से हलचल; मंत्री और प्रमुख सचिव में आर-पार की जंग !

  • madhya-pradesh-young-female-ias-officer-new-role-discussion
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की बदलेगी सूरत, कुलगुरु ने दिए सुधार के सख्त निर्देश

    बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी, भोपाल के छात्रावासों में लंबे समय से…

    MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम, भोपाल में राहत

    MP Weather: मध्य प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी दिनों…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार