बैतूल: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक

बैतूल: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक 29 से 31 मार्च तक बैतूल में धूमधाम से मनाया जाएगा.  यह आयोजन मूर्तिपूजक संघ, स्थानकवासी संघ और कोठी बाजार के दिगम्बर समाज द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. 

कार्यक्रम की रूपरेखा –

29 मार्च को शाम 7 बजे जैन दादाबाड़ी में कला महोत्सव के साथ समारोह की शुरुआत होगी। इसमें ड्रामा, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का मार्गदर्शन कल्पना गोठी और पिंकी पगारिया करेंगी।

30 मार्च को शाम 5.30 बजे महावीर कार्निवाल का आयोजन होगा, जिसमें बच्चों के लिए खेल और खानपान के स्टॉल लगाए जाएंगे।

31 मार्च को सुबह 8.30 बजे नेहरू पार्क स्थित किर्ती स्तंभ से भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जिला अस्पताल, बस स्टैंड, लल्ली चौक, कोठी बाजार स्थानक भवन होते हुए संभवनाथ जैन मंदिर में समाप्त होगी। आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील मूर्तिपूजक संघ अध्यक्ष निलय डागा, स्थानकवासी संघ अध्यक्ष अरुण गोठी और दिगम्बर समाज कोठी बाजार अध्यक्ष राहुल लुहाड़िया ने की है। उसी दिन सुबह 10.30 बजे महावीर नवयुवक मंडल बैतूल द्वारा जिला अस्पताल के सहयोग से जैन दादाबाड़ी में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। आयोजनकर्ता प्रणय मरोठी और विनीत गोठी ने सभी से रक्तदान की अपील की है।

31 मार्च की शाम को जैन दादाबाड़ी में भजन संध्या होगी। इसमें राजीम (छत्तीसगढ़) के गायक सम्यक बेगानी, धीरज बोथरा, विवेक बोथरा और महिला मंडल भजनों की प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़े – बैतूल में आदिवासियों से मारपीट का आरोप, आदिवासी कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

  • baituul-mahavir-swami-birth-celebration
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    One thought on “बैतूल: धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता