
रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडीएमए ड्रग्स और डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से मादक पदार्थ और मोटरसाइकिल जप्त की है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल और एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस द्वारा की गई।
मुखबिर सूचना पर घेराबंदी
27 मार्च को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने करवाखेड़ी और नेगरून के बीच नए रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान करणसिंह उर्फ कन्नु (34 वर्ष) निवासी ग्राम अलीगढ़, थाना ताल के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।
आरोपियों के पास से लाखों की जप्त सामग्री
- 37 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स (कीमत लगभग ₹3.70 लाख)
- 2 किलो 57 ग्राम डोडाचूरा (कीमत लगभग ₹38 हजार)
- हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नंबर) कीमत लगभग ₹80 हजार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 153/2026, धारा 8/15 और 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है और मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
- ratlam-accused-arrested-mdma-drugs-dodachura-bike-seized









Comments are closed.