भोपाल: मामूली विवाद में युवक की हत्या पर भड़के हिंदू संगठन

भोपाल के अशोक गार्डन थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना ने शहर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अशोक गार्डन थाने का घेराव किया, जिसमें सेंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

अशोका गार्डन थाने के गेट पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया।

प्रदर्शनकारियों ने मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, साथ ही संगठनों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की।

हत्या में तीन युवकों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अशोक गार्डन थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों ने घटना की जांच तेज कर दी है।

  • bhopal-hindu-organization-member-murdered-dispute
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना