सिंगरौली में नेशनल हाईवे-39 पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार को बचाने में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

सिंगरौली:  नेशनल हाईवे‑39 पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जयंत खदान से मैहर की ओर जा रहा कोयले से भरा ट्रक बाइक चालक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह हादसा जियावन थाना क्षेत्र के सजहर जंगल के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में यातायात अव्यवस्था: अवैध परिवहन और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे का निर्माण पिछले करीब 10 वर्षों से जारी है। कई जगह सड़क की हालत खराब होने के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में कलेक्टर की बैठक: राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

  • singrauli-national-highway-39-truck-accident-bike-crash
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना