सिंगरौली में कलेक्टर की बैठक: राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के राजस्व अधिकारियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों को प्राथमिकता से सुलझाया जाए ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

कलेक्टर ने कई अहम मुद्दों पर निर्देश दिए

बैठक में कलेक्टर ने स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री और पीएम किसान योजना के तहत प्रकरणों के सत्यापन और ई-केवाईसी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा की सरसों और मसूर की फसलों के पंजीयन का पुनः सत्यापन करने और उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री रोकने पर कड़ी निगरानी रखी जाए. उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया और आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने के साथ फसलों की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए. 

ये भी पढ़े – सिंगरौली: दुधमनिया में जल चौपाल का सफल आयोजन

कलेक्टर एलपीजी पर कालाबाजारी रोकने पर कड़े निर्देश दिए

इसके अलावा, कलेक्टर ने जिले में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने और ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों का पालन करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, संजीव पांडे, उपखंड अधिकारी सुरेश जाधव, सौरभ मिश्रा, नंदन तिवारी, देवेंद्र द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: कलेक्टर ने गैस एजेंसियों को दिया एलपीजी वितरण सुधार का निर्देश

  • singrauli-collector-meeting-accelerate-revenue-work
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    One thought on “सिंगरौली में कलेक्टर की बैठक: राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश”

    Comments are closed.

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार