
सिंगरौली: जिले में यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों अनुसार, यातायात प्रभारी की कथित लापरवाही के चलते अवैध परिवहन का खेल खुलेआम चल रहा है। राखड़ और कोयला ढोने वाले भारी वाहन नो-एंट्री के समय भी शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं।
स्थानीय आरोप है की नियमों की अनदेखी कर इन वाहनों को प्रवेश दिलाने के एवज में कथित वसूली की जा रही है। “चंगु-मंगु” नेटवर्क के जरिए वाहन मालिकों से रकम लेकर उन्हें शहर में प्रवेश दिया जाता है। शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही से नागरिकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, और धूल एवं प्रदूषण से जीवन कठिन हो गया है. वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार प्रशासन को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे यह संदेह गहरा गया है कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।
ये भी पढ़े – सिंगरौली में कलेक्टर की बैठक: राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
- singrauli-traffic-chaos-illegal-transport-administration-negligence









Comments are closed.