बुरहानपुर: “नाइट कांबिंग ऑपरेशन”: अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर

बुरहानपुर:  “नाइट कांबिंग ऑपरेशन” में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए। प्रत्येक थाना क्षेत्र में तीन-तीन टीमें बनाई गईं, जो लगातार छह घंटे गश्त पर रहीं। इस दौरान पुलिस ने न केवल वारंटीयों को तामील किया बल्कि संभावित अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने 62 निगरानी बदमाशों और 150 स्थानीय गुंडों को उनके घरों और आस-पड़ोस में जाकर जांचा। पुलिस ने उन्हें साफ-साफ चेतावनी दी कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में किए गए इस अभियान से स्थानीय जनता को सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और अपराधियों में डर का माहौल भी पैदा हुआ।

इस ऑपरेशन में पुलिस बल, एफआरवी वाहन चालक और थाना प्रभारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। अभियान का उद्देश्य न केवल अपराधियों पर नियंत्रण रखना बल्कि आम नागरिकों में कानून और व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखना भी था।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में विकास की नई दिशा: विधायक अर्चना चिटनिस ने किया पुलिया और सड़क निर्माण का भूमिपूजन

  • burhanpur-police-night-combing-operation-criminals
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    भोपाल में खाद्य विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, एक घर से 50 अवैध LPG सिलेंडर किये जब्त

    भोपाल में अवैध रूप से चल रही एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर नकेल कसते हुए खाद्य…

    आगे पढ़ें
    कोरबा: बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के दौरान मुस्लिम परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    छतरपुर/कोरबा:   छत्तीसगढ़ के कोरबा में बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा के चौथे दिन दिव्य दरबार में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: सीएम डॉ. मोहन यादव का वाराणसी दौरा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव – महावीर जयंती विशेष: “अहिंसा परमो धर्म:” – प्रभु महावीर के प्रवचनों से दुनिया के नाम संदेश

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026: ODOP, GI टैगिंग और निर्यात अवसरों पर चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ससुर बने मंत्री, दामाद कलेक्टर की बढ़ी ताकत? सत्ता के गलियारों में ‘पावर कनेक्शन’ की चर्चा

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल

    ब्रांडवाणी एक्सक्लूसिव: चार महीने तक ड्यूटी से गायब रहा हेड कांस्टेबल, अचानक लौटकर कर ली जॉइनिंग… पुलिस महकमे में उठे कई बड़े सवाल