खंडवा: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल प्रदर्शन; कंडे और कोयला लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

खंडवा: बढ़ती महंगाई को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश अब सड़कों पर खुलकर दिखाई देने लगा है.  शहर में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “सखी सैयां तो खूब ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है” और “नरेंद्र सरेंडर” जैसे नारों के साथ महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.  प्रदर्शन को प्रतीकात्मक बनाने के लिए कार्यकर्ता सिर पर लालटेन, गैस सिलेंडर, कंडे और कोयला लेकर पहुंचे. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इसे “अमृत काल” बता रही है, लेकिन हकीकत में आम जनता को आदिमानव युग जैसी परिस्थितियों में जीने को मजबूर किया जा रहा है. रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और जरूरी वस्तुओं के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों का बजट बिगड़ गया है.  प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. ज्ञापन में गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत, आवश्यक वस्तुओं के दाम कम करने सहित कई मांगें रखी गईं. इस दौरान नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – खंडवा: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती, 15 वाहन चालकों पर कार्रवाई

  • khandwa-congress-protest-inflation-collectorate
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    बल्देवगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना