खंडवा: वाइन शॉप प्रस्ताव को लेकर विवाद, प्रशासन के लिए चुनौती

खंडवा:  शहर में प्रस्तावित वाइन शॉप को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. वाइन शॉप को लेकर मोहल्लेवासी इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सामने आए दस्तावेजों से यह मामला और भी पेचीदा हो गया है.  मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित वाइन शॉप के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत आवेदन और अनुमति से जुड़े दस्तावेज सामने आए हैं. इनमें दुकान संचालन के लिए स्थान चयन, लाइसेंस प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं का उल्लेख किया गया है. दस्तावेजों में यह भी दर्शाया गया है कि निर्धारित नियमों के तहत अनुमति के लिए आवेदन किया गया था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर वाइन शॉप खोली जा रही है, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है और आसपास धार्मिक स्थल व आवासीय मकान स्थित हैं.  शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो सकता है.  मामले में खास बात यह है कि एक ओर प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रहवासी लगातार विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देकर दुकान को रोकने की मांग कर रहे हैं. इससे यह मामला प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है. 

ये भी पढ़े – खंडवा: पेयजल समस्या से आक्रोशित रहवासी, नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

  • khandwa-wine-shop-proposal-dispute-administrative-challenge
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पानी-पूरी के ठेले पर धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, युवक तलवार और एयरगन लेकर पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बुरहानपुर। शहर के रासतीपुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद…

    आगे पढ़ें
    भेरुन्दा में नाव टेंडर को लेकर विवाद: बिना सार्वजनिक सूचना बैठक बुलाने पर उठे सवाल, जांच की मांग

    सीहोर | नफीस खान सीहोर जिले की भेरुन्दा (नसरुल्लागंज)…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण