बड़वानी: ‘स्कूल चले हम’ अभियान की शुरुआत, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

बड़वानी: 1 अप्रैल से ‘स्कूल चले हम’ अभियान के तहत पीएम श्री हाई स्कूल क्रमांक-3 में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक और कलेक्टर जयंती सिंह मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और फूलगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें और पात्र छात्रों को साइकिल भी वितरित की गईं, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिल सके। कलेक्टर जयंती सिंह ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, इसलिए उन्हें नियमित रूप से स्कूल आकर मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंतसिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और शिक्षा के माध्यम से कई बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय विधायक राजन मंडलोई ने अभिभावकों को भी बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इस मौके पर सहायक आयुक्त डामोर, डीईओ शिला चौहान, डीपीसी सहित छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बड़वानी जिले के मजदूरों की गुहार: ठेकेदार की धोखाधड़ी से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांगी मदद

  • barwani-school-chale-hum-campaign-launch-children-welcomed-tilak
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    10 किलो गांजा कांड का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार: 12 लाख रुपये कीमत की XUV700 कार बरामद

    छतरपुर/ अमित अवस्थी: छतरपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी