
छतरपुर: शहर में पुलिस और आम जनता के बीच विवाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सटई थाने के पुलिसकर्मी का गाली-गलौज का वीडियो शांत भी नहीं हुआ था कि अब बस स्टैंड के बाहर मारपीट का एक नया मामला सामने आ गया है।छतरपुर बस स्टैंड के बाहर दिनेश मेडिकल के सामने एक पुलिसकर्मी और बस कंडक्टर के बीच किराए को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगी। घटना के दौरान वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान मौजूद यात्रियों में से किसी ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े – छतरपुर ब्रेकिंग न्यूज: बमीठा थाना क्षेत्र के धमना गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मासूम बच्ची कुएं में गिरी
- chhatarpur-police-conductor-physical-altercation-video-viral









