बड़वानी: पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने कुएं में लगाई छलांग, चार घंटे बाद सुरक्षित बचाई गई

बड़वानी: पानसेमल तहसील में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। करीब चार घंटे तक कुएं के अंदर लटकी रहने के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना पानसेमल के खड़की रोड की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला कुएं में गिरने के बाद अंदर बने एक रास्ते को पकड़कर लटकी रही। इसी दौरान खेत मालिक मोंटू जब अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें कुएं में किसी के होने का आभास हुआ। पास जाकर देखने पर एक महिला कुएं के अंदर लटकी हुई दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीणों ने खाट और रस्सी की व्यवस्था की और खेत मालिक ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खाट और रस्सी के सहारे महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शी राजल भंडारी के अनुसार सुबह टहलने के दौरान उन्होंने रमेश नामक किसान के खेत के पास भीड़ देखी। पास जाकर पता चला कि एक महिला कुएं के अंदर पत्थर पर लटकी हुई है। उन्होंने तुरंत थाने और नगर परिषद को सूचना दी, जिसके बाद नगर परिषद, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला का सफल रेस्क्यू किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: सड़क सुरक्षा के लिए एसपी ने शुरू किया हेलमेट अभियान

  • barwani-woman-jumps-well-family-dispute-rescued
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची

    चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 सीटों की अपनी पहली सूची…

    आगे पढ़ें
    बरपेटा/असम: सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनडीए की उपलब्धियों को किया उजागर, कांग्रेस पर साधा निशाना

    बरपेटा/असम: उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम के बरपेटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    PHQ में हलचल: प्रतिनियुक्ति से लौटे साहब, मंत्रालय के गलियारों में ‘लॉबिंग’ तेज

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    रील बनाम रियल, जब कलेक्टर साहब का ‘अपना बैग, अपना स्वैग’ बना चर्चा का विषय

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    अपने ही मकड़जाल में फंसा पीएचक्यू, 500 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    जमीन में भी आईटी का खेल, रिटायर्ड अधिकारी और कंपनी पर बढ़ीं चर्चाएं

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा

    प्रधानमंत्री मोदी का ‘मिशन कर्मयोगी’ पर जोर: प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी नई ऊर्जा