बड़वानी: सड़क सुरक्षा के लिए एसपी ने शुरू किया हेलमेट अभियान

बड़वानी: सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने हेलमेट अभियान की नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए ऑन ड्यूटी दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है।

अभियान के तहत गुरुवार दोपहर कोतवाली परिसर में यातायात सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 202 निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने उपस्थित लोगों से स्वयं हेलमेट पहनने और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखने की अपील की।

ये भी पढ़े – बड़वानी: मध्य प्रदेश में बिजली कर्मचारियों का 11 सूत्रीय मांगों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन

कार्यक्रम में एडिशनल एसपी, थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी विनोद बघेल की मौजूदगी में योगेश्वर शिक्षा महाविद्यालय, मां रेवा हॉस्पिटल, महामृत्युंजय, संजीवनी हॉस्पिटल सहित अन्य नर्सिंग कॉलेजों के सहयोग से नगर रक्षा समिति, एनसीसी, एनएसएस, आपदा मित्र, नगर पालिका के स्वच्छता मित्र और मीडिया कर्मियों को हेलमेट वितरित किए गए।

इसके बाद सभी को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही कोतवाली से कारंजा चौक तक हेलमेट रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाएं मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। ऐसे में हेलमेट का उपयोग जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की।

ये भी पढ़े – बड़वानी: नगर पालिका ने शुरू की ‘नीर अमृत योजना’; अब शुद्ध पेयजल पहुंचाएगा वॉटर एटीएम

  • barwani-sp-helmet-campaign-safety
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया