राहुल गांधी का असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला: ‘भारत के सबसे भ्रष्ट और नफ़रत फैलाने वाले मुख्यमंत्री’

असम/बिसवानाथ : पश्चिम बंगाल के बाद असम में भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला है, जिससे राजनीतिक बहस और तेज हो गई है बिसवानाथ जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरमा को “भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” कहा और उन पर नफ़रत फैलाने वाली राजनीति का आरोप लगाया।

ये भी पढ़े – राहुल गांधी का एर्नाकुलम में भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला, केरल सरकार पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि असम में भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री की नीतियों से राज्य में विभाजन और नफ़रत को बढ़ावा मिला है, जबकि कांग्रेस “लोगों को जोड़ने का संदेश देती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सरमा सहित भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, और जनता को न्याय दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

गांधी ने अपने संबोधन में मशहूर संगीतकार ज़ुबीन गर्ग का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस का दर्शन असम के लोगों को जोड़ने का है, न कि नफ़रत फैलाने का। उन्होंने सरमा पर आरोप लगाया कि वह और उनकी सरकार असम में “घृणा का माहौल” बनाते हैं, जबकि कांग्रेस में “प्यार और एकता” का संदेश है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार राहुल गांधी के ये बयान असम के वर्तमान भारी राजनीतिक मुकाबले का हिस्सा हैं, जहां कांग्रेस भाजपा के शासन और सरमा के नेतृत्व पर जोरदार हमला कर रही है। विधानसभा चुनाव के पहले दोनों पक्ष लगातार प्रचार तेज कर रहे हैं और चुनावी संदेशों में निष्पक्ष प्रशासन, भ्रष्टाचार और सामाजिक न्याय जैसी संवेदनशील विषयों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – संसद में राहुल गांधी का सरकार पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी और संस्थाओं के मुद्दे उठाए

  • assam-rahul-gandhi-attack-himanta-biswa-sarma-corruption-hate
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे