गोलाघाट में राहुल गांधी की जनसभा: कांग्रेस की सरकार बनी तो होंगे ये बड़े फैसले

गोलाघाट/असम:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने असम के गोलाघाट में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की योजनाओं और वादों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो आम लोगों, खासकर महिलाओं और गरीब परिवारों के लिए कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।

100 दिन के भीतर जुबीन गर्ग मामले में न्याय करेंगे

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि असम के लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग से जुड़े मामले में कांग्रेस सरकार बनने पर 100 दिनों के भीतर न्याय दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग असम की पहचान और संस्कृति के प्रतीक थे और राज्य के लोगों की नीतियां उनसे जुड़ी हुई हैं।

ये भी पढ़े – राहुल गांधी का असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला: ‘भारत के सबसे भ्रष्ट और नफ़रत फैलाने वाले मुख्यमंत्री’

उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं के बैंक खातों में नियमित आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही जो महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, उन्हें 50 हजार रुपये की विशेष सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इसके अलावा राहुल गांधी ने भूमि अधिकार का मुद्दा जायज हुए कहा कि राज्य के 10 लाख लोगों को स्थायी जमीन का पट्टा देने की योजना कांग्रेस लागू करेगी। उनका कहना था कि कई परिवार दशकों से जमीन पर रह रहे हैं लेकिन उनके पास स्थायी स्वामित्व के दस्तावेज नहीं हैं, जिसे कांग्रेस सरकार दूर करेगी।

रैली के दौरान राहुल गांधी ने राज्य की मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है और विकास के मुद्दों से ध्यान भटका रही है।राहुल गांधी ने कहा कि असम विविध संस्कृतियों और समुदायों का राज्य है और कांग्रेस की राजनीति का उद्देश्य लोगों को जोड़ना और राज्य के विकास को आगे बढ़ाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में बदलाव के लिए कांग्रेस का समर्थन करें।

ये भी पढ़े – राहुल गांधी का एर्नाकुलम में भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला, केरल सरकार पर भी साधा निशाना

  • golaghat-congress-rally-rahul-gandhi-key-decisions
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई जरूरी: छात्र प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

    छात्र प्रदर्शनों के दौरान देशभर में पुलिस कार्रवाई को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में