
लटेरी/विदिशा: कोलुआ पठार क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां अचानक लगी आग से एक परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे गोरेलाल बंजारा के मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
गोरेलाल बंजारा के बेटे और बेटी की शादी 19 अप्रैल को तय थी और घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। शादी के लिए खरीदे गए नए कपड़े, बेड, बर्तन और अनाज सहित अन्य सामान बंद कमरे में रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। इस हादसे में शादी के लिए जोड़कर रखे गए करीब 65 हजार रुपये नकद भी जलकर राख हो गए।ग्रामीणों के अनुसार आग लगने की प्राथमिक वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
ये भी पढ़े – विदिशा के रुसल्ली साहू गांव में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका
- kolua-plateau-fire-banjaras-pre-wedding-celebration-ruined









