बुरहानपुर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ का आयोजन

बुरहानपुर: जिले में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के तहत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लोकमान्य तिलक मंडल, लोकमाता अहिल्यादेवी मंडल और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल में आयोजित किया गया।

मंत्री अर्चना चिटनिस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित वैचारिक संगठन है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी पार्टी की कार्यशैली का मार्गदर्शन करते हैं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक और संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यपद्धति से जोड़ते हैं, जिससे वे अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।चिटनिस ने कार्यकर्ताओं को “पंच निष्ठा” के सिद्धांतों राष्ट्र निष्ठा, विचार निष्ठा, संगठन निष्ठा, आचरण निष्ठा और सेवा निष्ठा—का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन सिद्धांतों को जीवन में अपनाने से संगठन स्वतः मजबूत बनता है।

उन्होंने बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, पेयजल, नगरीय अधोसंरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है। साथ ही नगर क्षेत्र में स्वच्छता, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद वर्ग को लाभ मिल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सुशासन को गति मिली है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध सलाई गोंद तस्करी का भंडाफोड़

  • burhanpur-pandit-deendayal-upadhyay-training-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना