रतलाम: 24 घंटे में पुलिस ने चाकूबाजी के पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम/बड़ावदा: पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में शामिल पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा ग्राम बर्डिया गोयल में हुई घटना के बाद की गई।पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल की रात ग्राम बर्डिया गोयल में सैल (बिंदोली) के दौरान आरोपियों ने एकमत होकर फरियादी विशाल बंजारा और अर्जुन बंजारा पर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया था।

घटना के बाद थाना बड़ावदा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 103/2026 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया और जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वैभव प्रिय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी आयुष राठौड़ (18), श्रवण उर्फ श्रवन चौधरी (20), समरथ राठौड़ (20), राजेंद्र उर्फ राजू परमार (18) और सुनील धोलपुरे (22) निवासी ग्राम हाटपिपलिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार खटकेदार चाकू भी बरामद किया गया।

ये भी पढ़े – रतलाम में व्यापक कॉम्बिंग गश्त: अपराधियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी

  • ratlam-police-arrest-five-stabbing-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना