विदिशा: शराब दुकान के स्थानांतरण के विरोध में स्थानीय निवासियों का जोरदार प्रदर्शन

विदिशा शहर: पीतलमिल क्षेत्र में शराब दुकान को मुख्य सड़क पर वापस स्थानांतरित करने की कथित तैयारी के विरोध में रविवार को स्थानीय निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। दुकान को दोबारा मेन रोड पर लाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया।

रहवासियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों तक दुकान मुख्य सड़क पर होने के कारण क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं बनी रहती थीं। हाल ही में दुकान को गली के अंदर शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद क्षेत्र में शांति का माहौल था।इसी बीच आबकारी विभाग द्वारा दुकान पर ताला लगाए जाने और उसे फिर से सड़क पर लाने की कोशिश की सूचना से लोगों में नाराजगी फैल गई।

दुकान के ठेकेदार आशा सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि विभाग बिना किसी लिखित आदेश के राजनीतिक दबाव में यह कार्रवाई कर रहा है।सूचना मिलने पर आर.के. मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाइन मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि दुकान को दोबारा मुख्य सड़क पर लाया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

ये भी पढ़े – विदिशा: विधायक हरि सिंह रघुवंशी का बासौदा नगर में औचक निरीक्षण; प्रशासनिक लापरवाही पर जताई नाराजगी

  • vidisha-residents-protest-liquor-shop-relocation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जर्मनी का धमाकेदार आगाज, वर्ल्ड कप में कुरासाओ को 7-1 से रौंदा

    फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने अपने अभियान…

    आगे पढ़ें
    फीफा वर्ल्ड कप से जर्सी बाजार में बूम, 15 करोड़ यूनिट बिक्री का अनुमान

    फीफा वर्ल्ड कप केवल खेल का सबसे बड़ा मंच…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?