
बुरहानपुर: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक ध्वजारोहण किया, जिससे पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण को दर्शाया गया। इस विशेष अवसर पर खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्राम बोहरडा स्थित अपने निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया। वहीं, विधायक मंजू दादू ने अपने गृह ग्राम कानापुर में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसके पश्चात, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने बुरहानपुर के शिकारपुरा क्षेत्र में बूथ क्रमांक 92 पर कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का ध्वज फहराया. वहीं दूसरी ओर, अमरावती रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के उद्देश्यों को स्मरण किया और संगठन को मजबूत बनाने तथा इसकी विचारधारा को व्यापक जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस समारोह में पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को व्यक्त किया।
ये भी पढ़े – बुरहानपुर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ का आयोजन
- burhanpur-bjp-foundation-day-flag-hoisting-ceremony










