सिंगरौली जिला: पिपरा झांपी पंचायत में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप

सिंगरौली: जिले की ग्राम पंचायत पिपरा झांपी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुसार बालू (रेत) का उपयोग नहीं किया जा रहा, बल्कि उसकी जगह कथित तौर पर घटिया सामग्री (भक्सी) डाली जा रही है।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: “स्कूल चलें हम” अभियान के तहत प्रशासन की नई पहल, कलेक्टर ने निभाई ‘मास्टर जी’ की भूमिका

वायरल वीडियो में निर्माण के दौरान उपयोग की जा रही सामग्री में रेत की मात्रा बहुत कम या बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की सामग्री से बनाई गई सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी और सड़क जल्दी खराब हो सकती है।ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा तय निर्माण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।हालांकि इस मामले में अभी तक संबंधित विभाग या अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल जरूर तेज हो गई है।

ये भी पढ़े – सिंगरौली में ‘भविष्य से छात्र’ कार्यक्रम: शिक्षा की ओर एक प्रेरणादायक कदम

  • singrauli-pipra-jhapi-road-construction-irregularities
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

    उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

    आगे पढ़ें
    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका